Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त व सजग बनाने हेतु वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित।

 



ग्रामीण महिलाओं को सशक्त व सजग बनाने हेतु वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित।

जिला मुख्यालय जशपुर से 5 किलोमीटर दूर देवीडड़गांव पंचायत के ग्राम राईपाठ में यूनिसेफ एवं एन एस एस बगीचा के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में एन आर एल एम समूह के साथ-साथ अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भी भाग लिया कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव रंजन तिग्गा ने कार्यक्रम का संचालन किया डॉ तिग्गा ने ग्राम पंचायत की तीन स्व सहायता समूह को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तकी जीवन में एक अहम भूमिका है।




 आज के युग में पैसों की जरूरत सभी को है.यदि पढ़ाई पूरी नहीं भी हो पाई हो तब भी हम अपनी कला कौशल से पैसे कमा सकते हैं बशर्ते हमें अपना आलस छोड़ना पड़ेगा और लगनता से कार्य करना होगा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित समाजसेवी शालिनी गुप्ता ने भी समूह की महिलाओं की खूब तारीफ की शालिनी ने महिलाओं द्वारा बनाए गए सभी क्राफ्ट डिजाइन का निरीक्षण किया तथा सभी को उनके इस कलात्मक कार्यों के लिए प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इसी तरह एक साथ सभी मिलकर काम करें तो बहुत जल्द हम स्वाभिमान के साथ जीने लायक बन जाएंगे तथा हमें किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा एनआरएलएम कार्यकर्ता अल्फा तिग्गा ने समूह के बारे में अपना अनुभव साझा किया उन्होंने बताया कि हमें एक साथ मिलकर काम करने में बहुत आनंद आता है तथा काम भी ज्यादा होता है समूह की लीडर अंजना बखला ने भी अपना अनुभव बताते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है अंजना ने अपने सभी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा एक-एक कार्यों को विस्तार पूर्वक समझाया.कार्यक्रम में तीन समूह की 32 महिलाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों समूह की महिलाओं की अहम भूमिका रही