Ticker

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी करना युवक को पड़ा महंगा। पुलिस चौकी लावाकेरा में 65 पैकेट गांजा के धराया बिहार का युवक।

 


जशपुर जिले के सीमावर्ती ग्राम लावाकेरा में स्थित अंतर्राज्यीय पुलिस जांच चौकी में आज तड़के हुंडई वरना गाड़ी क्रमांक DL8CX 8014 में ओडिशा के तरफ से एक युवक 65 पैकेट गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की और आ रहा था, जिस पर जांच चौकी लावाकेरा में तैनात जशपुर पुलिस के जवानों ने उसे     बैरियर के पास ही धर दबोचा।

 जिसमे सहायक उप निरीक्षक राम जी साय, प्रधान आरक्षक प्रकाश नारायण बाजपेई, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, आरक्षक रामसागर नायक, अमित कु त्रिपाठी, धीरेन्द्र मधुकर, महिला आरक्षक मंजू यादव, सैनिक डमरू धर यादव का विशेष योगदान रहा।।