घटना:
बालू लोड भरकर जा रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी , ट्राली में दबकर चालक की हुई मौत।
लैलूंगा लावाकेरा स्टेट हाइवे के ग्राम खुट्सेरा के पास बालू भरकर जा रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हुई पलटी जिसमे चालक की सिर दबी हुई है सूचना के मुताबिक पता चला कि चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर कलिंदर विश्वकर्मा ग्राम गारी घाट की है।
घटना तुमला थाना क्षेत्र की है तुमला पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर कर जांच कर रही है।













