नेहरु युवा केंद्र ने कराया जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025
नेहरू युवा केंद्र जशपुर द्वारा दिनांक 28 फरवरी को कुनकुरी के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर के आठ ब्लॉक से प्रतिभागी खिलाड़ी गढ़ शामिल हुए इस आयोजन में कबड्डी रस्साकशी तवा फेक गोला फेंक 100 मीटर दौड़ 400 मीटर रिले रेस आदि स्पर्धाएं कराई गई। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ तवा फेक और रस्साकशी एवं बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ गोला फेक और कबड्डी के खेल हुए जिसमें जसपुर ब्लॉक से रास्ता काशी की टीम विजेता रही साथी जशपुर की खिलाड़ी ऐश्वर्या ख़ेस ने तवा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कबड्डी में जशपुर ब्लॉक का टीम उपविजेता रहा एवं विजेता फरसाबहार की टीम रही गोला फेंक में प्रथम स्थान कुनकुरी ब्लॉक के पंकज कुमार ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान जशपुर ब्लॉक के विश्वनाथ तिग्गा रहे। 400 मीटर रिले रेस में कुनकुरी ब्लॉक प्रथम रही 100 मीटर दौड़ में कुनकुरी ब्लॉक प्रथम रहा।
सभी विजेता खिलाड़ियों को माननीय अतिथि श्री विनायक साय प्राचार्य शासकीय बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी के द्वारा प्रमाण पत्र ट्रॉफी और मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। माननीय मुख्य अतिथि महोदय के हाथों से विजेता खिलाड़ियों की ग्रुप को स्पोर्ट्स किट भी प्रदान किया गया स्पोर्ट्स किट में 10 भारत के समान है जो उनकी खेल को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे यह स्पोर्ट्स किट नेहरू युवा केंद्र के द्वारा युवाओं के खेल को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक सूर्यकांत चंद्र ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिन भी ब्लॉक के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वह आगामी होने वाले राज्य स्तर में हमारे जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन में मैच निर्णय के रूप में श्री दल शास्त्री जी श्री मुकेश भगत जी एवं श्री लकड़ा सर जी उपस्थित रहे। शिवदयाल चौहान पुष्प चंद , संजीव कुमार भगत आदि स्वयंसेवकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।














