Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिशंकर यादव ने कोनपारा से बीडीसी (क्षेत्र क्रमांक 08) से चुनाव के लिए ठोकी ताल , युवाओं को सशक्त बनाने का किया वादा ।





 ब्रेकिंग न्यूज फरसाबहार – हरिशंकर यादव ने कोनपारा से बीडीसी (क्षेत्र क्रमांक 08) से चुनाव के लिए ठोकी ताल , युवाओं को सशक्त बनाने का किया वादा । 


 22 जनवरी 2025

दिन बुधवार


फरसाबहार – सबके चहेते समाजसेवी एवम भूतपूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत कोनपारा से श्री हरिशंकर यादव ने कोनपारा/ दल टोली/ बारों क्षेत्र से ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 08 ) के पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।उन्होंने समाजसेवा के माध्यम से हमेशा जनहित के मुद्दों को उजागर किया है, और अब वह इसे राजनीति में बदलने का फैसला कर चुके हैं।

हरिशंकर यादव ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कहाकि “कोनपारा , बारो, दल टोली , सराईटोली , क्षेत्र में काफी विकास की आवश्यकता है, और युवा शक्ति ही इसे साकार कर सकती है। मेरा उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के हर नागरिक को उनके अधिकार मिलें और यहां की सामाजिक, आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लगातार काम किया जाए।”

वह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और महिलाओं के सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रहे हैं। उनका कहना है कि “जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है, और अगर मैं बीडीसी का सदस्य बनता हूं, तो मैं पूरे क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगा।”

  हरिशंकर यादव को स्थानीय युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग मानते हैं कि उनकी नेतृत्व क्षमता और जमीनी काम करने का तरीका, क्षेत्र की राजनीति में नया आयाम जोड़ सकता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह कदम कोन पारा , दलतोली, बारो क्षेत्र में किस प्रकार के बदलाव लाता है और उनकी यह दावेदारी आगामी चुनावों में कितना प्रभाव डालती है।