Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वर्गीय श्रीमती सुषमा नाग की स्मृति में उनकी 11वीं के दिन उनके पति श्री केशव नाग ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एवं दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति हेतु फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 



फरसाबहार  प्रतिनिधि 

खुलेश्वर यादव की रिपोर्ट


स्वर्गीय श्रीमती सुषमा नाग की स्मृति में उनकी 11वीं के दिन उनके पति श्री केशव नाग ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एवं दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति हेतु फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया  गया।




   आपको बताते चलें कि फरसा अस्पताल में जी एन एम के पद पर कार्यरत श्रीमती सुषमा नाग का अचानक 30.8.2023 को देहांत हो गया, जिससे ग्राम पंडरीपानी वह फरसाबहार में शोक की लहर व्याप्त हो गई थी, कुछ दिन, कुछ समय, कुछ साल उन्हें भुलाया तो नहीं जा सकता लेकिन कहते हैं ना कि अपनों के साथ दुख बांटने से दुख कम हो जाता है, इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वर्गीय श्रीमती सुषमा नाग के पति श्री केशव नाग ने अपने ही ग्राम पंडरी पानी व अपने समाज के घांसी युथ युवा समिति जिसमें विवाहित एवं अविवाहित फुटबॉल खिलाड़ियों को आमंत्रित कर फुटबॉल प्रतियोगिता का आरंभ किया था, जिसमें हिस्सा लेकर विवाहित ग्रुप ने पहला इनाम नगद 2000 व कप का खिताब अपने नाम कर लिया, इस सारे वक्त में बूढ़े व जवान खेल का आनंद ले रहे थे, और दूसरी तरफ अपनी प्रिय जन को खोने का दुख भी सता रहा था, या यू कहे कि खेल के बहाने अपना आंसु सब कोई छुपा रहा था, उनकी दिवंगत आत्मा को भगवान शांति प्रदान कर, उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, (ओम शांति)