मगधा राउत समाज की संयुक्त बैठक कोतबा सनातन धर्म आश्रम शाला में हुई संपन्न ।
छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज के संयुक्त बैठक कोतबा के सनातन धर्म के आश्रम में बैठक संपन्न हुआ जिसमे रायगढ़ तथा जशपुर जिले के सभी मगधा यादव समाज के सदस्य उपस्थित थे जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री तपेश्वर यादव जी ,दिनेश यादव जी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित यादवों को बताया की आज भी यादव मगधा यादव समाज दोनो ही जिला में बिखरा हुआ है और आज भी समाज में अज्ञानता अशिक्षा,अंध विश्वास से समाज ग्रसित है,जिसमे समाज के उत्थान के लिए सभी मगधा यादव को प्रेरित किया गया।
छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज के प्रदेश प्रवक्ता श्री लीलाम्बर यादव ने उद्बोधन में कहा की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है समाज के बिना जीवन अधूरा है समाज में संगठित होकर सभी यादवों को रहना चाहिए तभी जाकर समाज का विकास की कल्पना की जा सकती है।
छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज के संगठन मंत्री श्री नंदकुमार यादव,एवम कनक यादव ने बताया की हमारा यादव मगधा समाज जिले में संगठित कर लोगों को अधिक से अधिक समाज को विकास की धरा की ओर जोड़ा जा रहा है और समाज में जो आज भी अज्ञानता एवम् अशिक्षा को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ।
इस मौके पर जशपुर जिले के मगधा यादव सदस्य श्री हरदेव यादव,रवि यादव ,भगत राम , लिलाम्बर यादव,कमलेश यादव, हेम सागर यादव , उदय यादव , पुनी राम यादव,खिरमोहन, एवम् समस्त यादवगण उपस्थित थे।














