पत्थलगांव में विकास खण्ड स्तरीय शिक्षा समिति का बैठक रखा गया जिसमे शिक्षा समिति के सभापति नजीर साय निकुज की अध्यक्षता में बैठक आयोजन किया गया।
जिसमे ब्लॉक स्तरीय सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पर समूहों से गुणवक्ता युक्त राशन लेने को कहा गया, एकल शिक्षक,और शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षक के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा गया ,मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत स्कूलों के मरम्मत कार्य पर चर्चा किया गया, सरस्वती सायकल योजना में सायकल वितरण,एवं सभी स्कूलों में शाला प्रबंधन समिति का नियमित बैठक रखने को कहा गया ।
जिसमे मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह जी शिक्षा समिति के सभापति नजीर साय निकुज़ जी शिक्षा समिति के सदस्य मुकेश पैंकरा ,अनिता खाखा,रामनरेश पैकरा,नीता कुर्रे,राधेश्याम गुप्ता,मुरलीधर यादव,सोनभद्र सिदार जी, एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भगत जी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।














