Ticker

6/recent/ticker-posts

7 सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मचारी संघ जशपुर ने सौंपा ज्ञापन ,मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे हड़ताल।

 



7 सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मचारी संघ जशपुर ने सौंपा ज्ञापन ,मांगे पूरी नहीं  हुई तो करेंगे हड़ताल।




छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिला शाखा जशपुर के वन कर्मचारी संघ ने निर्धारित चरण बद्ध आंदोलन की कार्यक्रम में जिले के सभी वन कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मौके पर सभी ने नारे बाजी कर रणजीता स्टेडियम से रैली निकाल कर जिला कलेक्टर जशपुर को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम पर ज्ञापन सौंपा।


       ऐसे में वनों की सुरक्षा एवम् हाथी प्रबंधन कार्य व वन्य जीवों की खतरा बढ़ सकता है साथ साथ शासन की महत्वकांछी योजना मुख्यमंत्री वृक्षा रोपण कार्य ,आवर्ती चराई जैसे विभागीय कार्य प्रभावित हो सकता है।


        वन कर्मचारी संघ के जिला जिलाध्यक्ष अविनाश शर्मा एवम् सचिव नंदकुमार यादव ने बताया कि अभी हम लोग चरण बद्ध आंदोलन कर रहे है हमारा प्रमुख मांग वनरक्षक का वेतनमान वर्ष 2003से 3050स्वीकृत किया जाए, तथा वनरक्षक ,वनपाल, उप वन क्षेत्रापाल ,वन क्षेत्रपाल का वेतनमान संतोषप्रद किया जाय,छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ की 180पद को संविदा से न भरी जाए,छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात आज तक विभाग का सेटअप पुनरीक्षण नही हुआ है ,समयवेतनमान भर्ती दिनांक से दिया जाए,वनपाल प्रशिक्षण कोनी बिलासपुर में प्रारंभ की जाए,विभाग में 15से लेकर 20वर्षो तक दैनिक वेतन भोगी कार्यरत है उनका निमितीकरण किया जाय। इन सभी मांगों को लेकर हम लोगों ने हड़ताल पहले भी किया था जिसमे लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया था किंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में पुन चरणबद्ध आंदोलन कर रहे है और यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो एक बार फिर 2/08/2023से अनिश्चितकालीन आंदोलन में चले जायेगे।