जशपुर जिले के आख़री छोर के ग्राम पंचायत लवाकेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवाकेरा मे उस समय माहौल उग्र होता नज़र आया जब प्रभारी प्रिंसिपल डी. एल. जांगड़े के विरुद्ध शिक्षकों की शिकायत पर जाँच करने आये विकासखंड फरसाबाहर के BEO दुर्गेश देवांगन पहुंचे। ग्रामीणों ने जाँच अधिकारी को दो टुक जबाब देते कहा कि श्री डी. एल. जांगड़े यहाँ लम्बे समय से सेवा दे रहें है। उनके द्वारा अनुशासन से शाला का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जो शिक्षक शिकायत कर रहे हैं वे अनुशासन मे रहना नहीं चाहते इसलिए उनके द्वारा अनर्गल आरोप लगाया जा रहा हैं। देखिये पूरी वीडियो ।
वहीं इस पुरे मामले की जाँच कर रहे विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसाबाहर दुर्गेश देवांगन ने कहा की मामले मे जो भी तथ्य सामने आएगा उससे उच्चाधिकारिओं को अवगत करा दिया जायेगा। साथ ही BEO ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों सहित पालकों को आश्वासन दिया की उनकी मांगो को भी विभाग के आला अधिकारिओं तक पहुंचाई जाएगी।













