Ticker

6/recent/ticker-posts

कंवर धाम में विशाल आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन ।



फरसाबहार 

कंवर धाम में विशाल आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन ।

________________________________

संत रामपाल जी महाराज के विशाल सत्संग का आयोजन ब्लॉक परसाबहार ग्राम पंमसाला कवंरधाम में लगातार तीन दिन पुस्तक सेवा के पश्चात दिनांक 14 मार्च 2023 दिन रविवार को दिन में 10:30 बजे से 2:00 बजे तक सत्संग आयोजन किया गया। यह सत्संग प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से शास्त्रों के आधार पर संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा मानव समाज के विश्व कल्याण के लिए किया गया।



संत जी का उद्देश्य:- समाज में फैली जैसे जाती - पाती का भेदभाव, ऊंच-नीच, नशाखोरी, दहेज रूपी कुरूतियों को जड़ से खत्म करना,

युवाओं में नैतिक और आध्यात्मिक जागृति लाना, समाज में शांति और भाईचारा स्थापित करना,

भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण करना,समाजिक बुराइयों को समाप्त करके स्वच्छ समाज तैयार करना है।

संत रामपाल जी महाराज का नारा है:

जीव हमारी जाति है मानव धर्म हमारा। 

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म नहीं कोई न्यारा ।

इस अनमोल मिशन के इस कड़ी में बताया गया कि हम क्यों जन्मते हैं क्यों मरते हैं? किस एक परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए?

इस विशाल कार्यक्रम में रायगढ़ लोक सभा सांसद श्रीमती गोमती साय जी शामिल रहे।

कार्यक्रम मे:-अमित कुमार,अशोक कुमार, दुर्गावती सिंह, सुरेन्द्र चौहान, करमशाय बसोड, देवकरण बसोड, सोनू चौहान, धनकुंवर चौहान, श्रीराम प्रधान व जिले के सर्व संगत उपस्थिति रहे।