फरसाबहार जनपद के प्रांगण में मनाया गया सरहुल पूजा महोत्सव, नए साल की शुरुआत का प्रतीक है यह पर्व,,,,,,,,,,,,,,
आदिवासियों का प्रमुख पर्व सरहुल पूजा जिसे छत्तीसगढ़ की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है यह पर्व उनके भव्य उत्सव में से एक है।
बीते दिन फरसाबहार जनपद के प्रांगण में भगत समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस पर्व को मनाया, गांव के बैगा व बुजुर्ग और जवान, महिलाएं, बच्चे सभी इस पर्व में शामिल शामिल होकर इस पर्व को ऐतिहासिक बनाया। इस पर्व में साल वृक्ष का विशेष महत्व होता है जिसकी फूलों को धारणकर आदिवासी परंपरा नृत्य किया जाता है, बड़े उत्साह पूर्वक उमंग और जोश के साथ इस पर्व को मनाया, सरहुल पूजा में शामिल
फरसाबहार के कांग्रेसी नेता जोन प्रभारी श्री जीतू जायसवाल भी
इस सरहुल उत्साह का आनंद लियेऔर उन्होंने साल की शुरूआत की इस पर्व के लिए सभी को दिल से शुभकामनाएं दी।














