Ticker

6/recent/ticker-posts

जशपुर जिले के दो प्रमुख नदी मैनी नदी और ईब नदी के संगम में लगभग 40 वर्ष पूर्व हल्दी मुंडा डायवर्शन पर नहर योजना तीतर मारा से कंदेबहार नहर को सिंचाई के लिए अविलंब

 


जशपुर जिले के दो प्रमुख नदी मैनी नदी और ईब नदी के संगम में लगभग 40 वर्ष पूर्व हल्दी मुंडा डायवर्शन पर नहर योजना तीतर मारा से कंदेबहार नहर को सिंचाई के लिए अविलंब खोलने हेतु जिले के निवासियों ने सांसद महोदया श्रीमती साय के जरिए प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री से लेकर क्षेत्र विधायक एवं मीडिया प्रमुख से अनुरोध कर ध्यानाकर्षण करने का निवेदन किया है कि,,,,,, ,,,,,,, 




   हल्दी मुंडा डायवर्सन परियोजना तीतर मारा कड़ई बहार डायवर्शन का निर्माण सन 1980 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया था, निर्माण कार्य की मजबूती बेजोड़ है, डायवर्शन जल ग्रहण का क्षेत्र लगभग 1000 वर्ग किलोमीटर से अधिक है तीतरमारा डायवर्सन का जल ग्रहण क्षेत्र पत्थलगांव विकासखंड, कांसाबेल विकासखंड, बगीचा विकासखंड में फैला हुआ है, एक अनुमान के अनुसार पूरा जल ग्रहण क्षेत्र 1000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र का पानी यहां से होकर बहता है, पानी का सही उपयोग हो तो इस क्षेत्र की किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी और यहां की तस्वीर भी बदल सकती है, लगभग 20,000 एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगा ,हल्दी मुंडा डायवर्शन नहर योजना तीतरमारा से कंदईबहार नहर क्षेत्र में छोटे-बड़े 20 गांव आते हैं जिसमें अनुमानित 20,000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है, जिसमें वर्षा आधारित कृषि की जाती है, यदि नहर का शुभारंभ हो जाए तो इस क्षेत्र में शरद कालीन और ग्रीष्म कालीन खेती आसानी से होगी।

    जसपुर जिले से मजदूर पलायन रुक जाएगा मजदूरों और किसानों का जीवन स्तर भी ऊंचा हो जाएगा मजदूरों का पलायन कम हो जाएगा, अगर नहर का साधन चालू हो जाए तो भूगर्भ जल स्तर ऊंचा होने के साथ-साथ इस क्षेत्र के नलकूपों में भी जल स्तर ऊंचा हो जाएगा।

    डायवर्शन नहर योजना के अंतर्गत नहर के दायरे में जिन किसानों के खेत आए हैं, उनमें से कुछ किसानों को क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिली है, जसपुर में अब भुगतान करने वाले अधिकारी हैं, ना किसान हैं, अधिकारी रिटायर हो चुके हैं और अधिकांश किसानों की मौत हो चुकी है, यह जांच का विषय है। इस नहर योजना के चालू होने पर जसपुर जिले के पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई भी हो सकती है, जसपुर जिले में बहुत सारे ऐसे दार्शनिक स्थल हैं जहां पर विदेशों से भी पर्यटकों का आवागमन होता रहता है, इस प्रकार इससे इस क्षेत्र के लोगों के लिए युवाओं के लिए रोजगार भी उपलब्ध हो जाएगा। जशपुर जिले के निवासियों ने उल्लेखित निवेदन कर सरकार से क्षेत्र की विडंबना ओर फाय्दे से अवगत कराया है जिसमें शामिल गणेश राम यादव सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम बोखी, ऋषि कुमार यादव यदुवंशी समाज सेवा समिति फरसाबहार लोचन यादव एनजीओ दर्पण स्वयंसेवी संस्था, प्रमोद पैंकरा आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता, हरि सिदार आदिवासी कार्यकर्ता, लखन प्रसाद सामाजिक कार्यकर्ता, नेता अभिनेता उप नेता एवं मीडिया प्रमुख लोगों को पत्र अंकित कर संप्रेषित किया है।