Ticker

6/recent/ticker-posts

खड़िया समाज उत्थान समिति कोनपारा चट्टीडाड़ में 14 व 15 फरवरी 2023 का वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।




 खड़िया समाज उत्थान समिति कोनपारा चट्टीडाड़ में 14 व 15 फरवरी 2023 का वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसकी मुख्य अध्यक्षता में खड़िया समाज से प्रदेश संरक्षक श्री सुखदेव माझी, श्री मदन राम नायक ,भूतपूर्व प्रांत अध्यक्ष श्री गजेंद्र राम बागे, प्रदेश सचिव ब्रत राम प्रधान, कंस राम परजा, जशपुर जिला खड़िया समाज जिला संरक्षक श्री बोध साय माझी, अध्यक्ष कृपाल राम मांझी ,उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या बागे ,जिला सचिव श्री श्याम बागे ,जिला कोषाध्यक्ष श्री बालकिशुन प्रधान, जिला प्रवक्ता श्री कृष्ण राम डनसेना, जिला मीडिया प्रभारी संजय नायक, दुबराज बागे ।




समाज के कर्मठ सलाहकार श्री बोध साय माझी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला संरक्षक खड़िया समाज के द्वारा समाज को जागरूक करने के लिए आवाज दो हम एक हैं तथा खड़िया समाज एकता जिंदाबाद के नारा लगाकर उन्होंने शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का नारा लगाकर तीन(3)S का उदाहरण देकर समाज को जागरूक किया पहला एस समाज के बारे में दूसरा एस संविधान के बारे मे तथा तीसरा एस सरकार के बारे मे समझाईश दिया तथा उन्होंने यह भी कहा कि समाज के जितने भी प्राणी है समाज के ऋणी है समाज के कर्जदार हैं इसलिए समाज की कर्ज को उतारने के लिए समाज का सेवा करके ही समाज के कर्ज को उतार सकते हैं और भी समाज को जागरूक करने के लिए बहुत सारे बात को समाज के सामने रखा।




 एवं केंद्र के प्रमुख अध्यक्ष कोनपारा श्री लिखन राम प्रधान ,कुम्हार बहार से लक्ष्मण परजा ,तूमला केंद्राध्यक्ष परमेश्वर मांझी, जी महुआडीह केंद्राध्यक्ष चिहरु राम ,ऊपरकछार केंद्राध्यक्ष श्री रामसागर सोरेन ,कोतबा केंद्राध्यक्ष बालकुमार प्रधान ,खुटगांव केंद्राध्यक्ष डमरूधर नायक ,कोरंगा माल केंद्राध्यक्ष शिवकुमार, करडेगा केंद्र अध्यक्ष श्री सिलाम्बर बागे ,खारीझरिया केंद्राध्यक्ष दशरथ बरलिहा, पतरापाली केंद्र अध्यक्ष लालचंद मांझी ,सांवा टोली केंद्र अध्यक्ष सनमत बाघ ,अंकिरा केंद्राध्यक्ष श्री वासुदेव नायक एवं ओडिशा. झारखंड. मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा, से आए प्रमुख आदिवासी का योगदान रहा एवम समस्त कर्मचारी अधिकारी संघ से सम्पन किया गया 14 फरवरी को सुबह 9 बजे बैगा द्वारा पूजा पाठ अर्चना आदिवासी भगवान बीर नायक बिरसा मुंडा तेलंगा खड़िया को सम्मान पूर्वक से याद कर मा सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया 14 फरवरी 2023 को 11 बजे से सामाजिक कार्यकर्ता का उद्बोधन किया गया तथा सामूहिक मांदर बजा . सामूहिक नृत्य डांस आदिवासियों का झलक दिखाते हुए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया।जिसमे प्रथम पुरस्कार दिनांक 15 फरवरी 2023 को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गोमती साय के पति श्री निरंजन साय पैंकरा के द्वारा खड़िया समाज के लिए रसोई बर्तन देने का घोषणा किया गया एवम माननीय यु.डी. मिंज संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवम विद्यायक कुनकुरी के द्वारा मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह के तहत् १२ जोड़ी विवाह सम्पन कराया गया। समाज के सभी बंधु बांधवों और समाज के पदाधीकारी तथा अधिकारी/कर्मचारी गण को खड़िया महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए ह्रदयतल से साधन्यवाद।