Ticker

6/recent/ticker-posts

Chhattisgarh Assistant Teachers Federation, 15 newly promoted Head Readers of Ankira Sankul Unit, were felicitated by the assistant teachers at a very famous place, Rengali Dam tourist place of Orissa state, giving a grand welcome ceremony.


 


ओडिसा राज्य के रेंगाली बाँध पर्यटन में नवपदोन्नत हेडमास्टर किए गए सम्मानित ।

         Chhattisgarh Assistant Teachers Federation, 15 newly promoted Head Readers of Ankira Sankul Unit, were felicitated by the assistant teachers at a very famous place, Rengali Dam tourist place of Orissa state, giving a grand welcome ceremony. 




कार्यक्रम तैयारी की भनक तक लगने नही दिया गया बस सभी प्रधान पठकों को परिवार समेत उक्त स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया गया था। जहां सभी ने नियत समय 12.30बजे तक पहुँच गए। जिन्हें बाबूसाजबहार संकुल के प्रसिद्ध ढोलक वादक श्री अजय टोप्पो के मनमोहक तडक तडक ताल एवं गीतों के धनी श्रीमती सुचिता लकडा,प्रतिमा कुजूर ,यज्यों साहू ,सरस्वती सिंह ,लाजवंती पैंकरा आदि सहायक शिक्षिकाओं के द्वारा मधूर गीत से स्वागतोपरांत श्रीमती सुरोजमा निषाद ने नीली कलम और अन्य समस्त सहायक शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ और आकर्षक उपहार भेंट कर शुभकामनाएँ अर्पित किया ।अंकिरा संकुल से श्री संजीप लकडा ,सुरेंद्र यादव ,भूपेंद्र निषाद,शंकर निषाद ,पद्मलोचन मानिक ,ब्रजकिशोर निषाद,श्रीमती बचंती माला किंडो एवं मंजू लता साहू और बाबूसाजबहार संकुल से श्री बेनीमाधव सिंह ,सुखराम टोप्पो,रामनाथ राम,नरेश यादव,जगदेव साय तथा लीलावती नायक मे से कई ने स्वयं के संस्था और संकुल छोडकर विकास खंड के भिन्न -भिन्न संकुलों के विद्यालयों मे प्रधान पाठक के रूप मे सेवा दे रहे हैं उन्हें नम आँखों से बिधाई दी गई ।कार्यक्रम आयोजित करने वाले सहायक शिक्षकों को श्री बेनीमाधव सिंह ने सभी प्रधान पाठकों की ओर से धन्यवाद भाषण मे कहा कि सहायक शिक्षकों के द्वारा किया गया इस सम्मान को आजीवन स्मरण कर गौरवान्वित महसूस करते रहेंगे।सभा को संबोधित करते हुए सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लाॅक अध्यक्ष नरेश यादव ने प्रधान पाठकों से अपील किया कि सहायक शिक्षकों के सहयोग के कारण ही रिलेक्शेसन का साभ मिला है इसलिए जब तक सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर नही हो जाता तब तक शांत नही बैठना है ,बल्कि पहले से अधिक मुखर होकर कार्य करना है।जिला कोषाध्यक्ष ब्रज निषाद के द्वारा सभी सदस्यों को एकजूट रहकर कार्य करने की सलाह देते हुए उपस्थित शिक्षकों एवं परिवार के सदस्यों को सम्मान के लिए धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री पंचम सिंह ,शरद चौहान, बाबूलाल पटेल संतोष एवं दादु चंद्रा के संगीतमय स्वर से किया गया ।