ओबीसी महासभा विकासखँड कार्यकारिणी फरसाबहार का हुआ विस्तार ।
गणतंत्रता दिवस पावन पर्व के शुभ अवसर पर सामुदायिक भवन फरसाबहार मे ओबीसी महासभा के द्वारा सक्रिय सदस्यों का बैठक आयोजन कर देशवासियों को राष्ट्रीय त्योहार का बधाई संदेश समर्पित की गई।संविधान के द्वारा नागरीकों को प्रदत्त मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों का वाचन करते हुए संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॅा बी .आर अम्बेडकर एवं अन्य सदस्यों का जयकारा लगाया गया तथा मंडल कमीशन के सिफारीश को पूर्ण रूप से लागू कराने का संकल्प लिया गया। ओबीसी महासभा विकास खँड कार्यकारिणी सदस्यों का सर्व सम्मति से मनोनयनोपरांत समस्त सदस्यों को विकास खँड प्रभारी श्री विनोद साहू और विकास खँड अध्यक्ष सुश्री रंजुलता साहूू ने गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएँ दी। विकास खँड सचिव श्री नरेश यादव ने महासभा द्वारा सरकार के पास रखे जाने वाले पंद्रह विंदुओं का माँग पत्र के प्रत्येक विंदु का संक्षिप्त विश्लेषण कराते हुए सभी सदस्यों को अपने हक के लिए सजग रहने तथा अन्य लोगों को जागरूक करने की अाग्रह की । बताते चलें कि हर महिना महासभा के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री,महामहीम राज्यपाल या माननीय प्रधान मंत्री के नाम जिलाकलेक्टर ,एसडीएम या तहसीलदार के माध्यम से अन्य पिछडा वर्ग के उत्थान के लिए नियमित मांग पत्र सौंपकर ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है ।जिसे देखते हुए सभी ओबीसी समाज के भाई बहन महासभा से जुडते जा रहे हैं इसी कडी मेआगामी माह के दिनाँक १२/०२/२०२३दिन रविवार को समय(१.)एक बजे सामुदायिक भवन तपकरा मे विशाल सभा का आयोजन किया जाना निर्धारित है जहाँ नव मनोनित सदस्यों का शपथ ग्रहण जिलाध्यक्ष श्री जे .आर.यादव के द्वारा कराया जाएगा ।आज के बैठक मे ब्लाॅक सदस्यों के अलावा श्री सदानंद राणा ,श्री सुमंत सिंह ,श्री भगत यादव ,सिलक यादव ,प्रेमसागर यादव , आदि आदि अनेक ओबीसी हितैषियों ने भाग लिया।













