जिले के इस जगह मे मिली अज्ञात लाश। पुरे क्षेत्र मे सनसनी, इलाके की पुलिस टीम पहुंची मौक़े पर, लाश की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने जताया हत्या का आशंका।
जशपुर जिले के फरसाबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरिया के खुटंगा नाला के सामने मे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके मे सनसनी फ़ैल गई। सूचना के मुताबिक मृतक का उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है । युवक की लाश के बगल मे शराब की बोतले एवम डिस्पोजल गिलास मिली है साथ ही लाश के समीप एक भारी पत्थर मिली है, जिससे हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों की सूचना के मुताबिक वहीं मौक़े पर फरसाबाहर थाना की टीम पहुंच चुकी है और आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।














