Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद पंचायत फरसाबहार सीईओ श्री धनेश टेंगवार के द्वारा शासकीय आदर्श अनु. जन. जाति प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास फरसाबहार का औचक निरीक्षण किया गया।

 


फरसाबहार


जनपद पंचायत फरसाबहार सीईओ श्री धनेश टेंगवार के द्वारा शासकीय आदर्श अनु. जन. जाति प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास फरसाबहार का औचक निरीक्षण किया गया ।




 जिसमे उनके द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई,साथ ही वार्डन व शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


सीईओ टेंगवार ने बुधवार को छात्रावास किचन, बच्चों के शयन कक्ष,शौचालय सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज का निरिक्षण किया ।उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को परिवेष से जोड़ते हुए कहानी पाठ, संख्यात्मक ज्ञान, वर्णमाला , आदि का ज्ञान देने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों का समय समय पर स्वास्थ्य की जांच कराने की भी बात कही।

जनपद सीईओ श्री टेंगवर ने पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। जायजा लेने का पता चलने पर अधीक्षकों में जागरूकता आई है तथा वे व्यवस्था सुधारने में लगे हैं। सीईओ ने काफी देर तक छात्रावास में बैठकर बालकों से उनके भोजन, पढ़ाई व विश्राम के बारे में पता किया। साथ ही भोजन की गुणवत्ता जाँचने के लिए बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया गया।तथा छात्रावास अधीक्षक को छात्रावास मे रहने के लिए निर्देशित किया।