रिपोर्टर खुलेश्वर यादव
सरकार की बेमिसाल 4 साल पूरे होने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया गौरव दिवस, कई योजनाओं पर डाली नजर, पढ़िए पूरी खबर ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रुप में मनाया इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मुख खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हमारी सरकार ने 4 साल की गौरवमयी यात्रा पूरी कर ली है, 4 साल की इस अंतराल में हमारी सरकार ने बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य किए हैं, सरकार के आते ही किसानों के ऋण माफ किए गोठानो के रूपरेखा को संवारा और उन्हें सवांरकर नई दिशा दी, जनसंपर्क कर लोगों की समस्या सुनी और उसका समाधान भी किया, शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर प्रचार प्रसार कर बेहतर प्रदर्शन किया है इस प्रदर्शन के दौरान लोगों में शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है,
तथा योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, इन विशेष योजनाओं में राजीव गांधी मितान क्लब, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन योजना, आदि योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए श्री ताम्रकार ने कहा कि उक्त योजना एवं कार्यों पर गौर किया जाए तो कांग्रेस ने 4 साल में ओ कार्य किए हैं, जो भाजपा ने 15 साल में नहीं किये, हमारी सरकार हर वर्ग के लोगों के साथ है, हर समाज के साथ है।
गौरवमयी दिवस के रूप में 17 दिसंबर सदैव याद रहेगा इस बेमिसाल पल में ब्लॉक कांग्रेस के दिग्गज कार्यकर्ता गण जीतूं जायसवाल, अयोध्या सिंह, बसंत सिंह, मदन लाल यादव, नामजीत साय, शिव प्रसाद साय, गणेशाय शेखर चौहान श्रीमती सरोज सिंह सरोज ताम्रकार दरियार साय, धनेश्वर राम केशव नाग, विनय चौहान आदि कांग्रेस की महान हस्तियां उपस्थित रहे।















