जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय पाठक के पत्र लिखने के बाद जारी है मंत्रियों को पत्र लिखने का दौर।
महादेव डांड के प्रिंसिपल को हटाए जाने की मांग को लेकर सामने आए पंचायत प्रतिनिधि व काँग्रेस के नेता।
जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड के महादेवडांड में प्रिंसिपल के द्वारा छात्र छात्राओं के पालकों साथ दुर्व्यवहार और अपने दुकान से स्टेशनरी व गणवेश खरीदने जैसे मामले को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस के नेताओ ने प्रभारी मंत्री , शिक्षा मंत्री व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को लेकर पत्र लिखा है. इनकी मांग है की प्रिंसिपल को हटा कर अन्यंत्र किसी और स्कूल में भेजा जाए मांग पूरा नही होने पर धरना प्रदर्शन करने की भी बात कही है.
बता दे कि जिले के बगीचा विकासखंड के महादेव डांड हाईस्कूल में पदस्थ प्रिंसिपल के द्वारा पालकों के साथ दुर्व्यवहार और अपने निजी दुकान से बच्चों को स्टेशनरी खरीदने का दबाव बनानें का आरोप स्थानीय जनप्रतिनिधि व कांग्रेस के नेताओं ने अपने लेटर पैड में शिकायत लिखी है. पूर्व में भी प्रिंसिपल की शिकायत बगीचा अनुविभागीय अधिकारी से की गई थी जिसके बाद इनके कपड़े की दुकान को सील कर दिया गया था.
शिकायत करने वालों में महादेवडांड ले सरपंच पंच व पालकों सहित किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हलीम फिरदौसी ने लिखित में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम को पत्र लिखकर इनको अन्यंत्र हटाए जाने की मांग की है.पालकों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है की हमने अभी पत्राचार के माध्यम से शाशन प्रशासन को अवगत कराया है नही हटाए जाने पर हम छात्र हित में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।















