Ticker

6/recent/ticker-posts

फरसाबहार ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी की छायाचित्र को नमन कर माल्यार्पण अर्पित किया ।

 


सद्भावना दिवस:

 फरसाबहार ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी की छायाचित्र को नमन कर माल्यार्पण अर्पित किया ।


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 77वीं जन्मजयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता ने विधायक कार्यालय फरसाबहार में कांग्रेस कमेटी ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस पर संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक तरीकों और बातचीत से विवादों को हल करने की शपथ ली।



ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार अध्यक्ष श्री निरंजन प्रसाद ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद शेराज़ अंसारी , जीतू जायसवाल, सरोज ताम्रकार, हरगोपाल शर्मा , छविशंकर यादव , मनोज कुमार गुप्ता, गुलाबी कण्डरा , प्रतापी तिग्गा, बेरथा लकड़ा । जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार के अध्यक्ष ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिलाया। आज मोबाइल हम सभी की आवश्यकता बन गया है, यह उनकी कम्प्यूटर क्रांति की सोच के कारण संभव हो पाया , पंचायती राज की देश में स्थापना राजीव गांधी की इच्छा शक्ति के कारण उनके कार्यकाल में हुईं। महिला सशक्तिकरण, उद्योग क्रांति उनके कार्यकाल में पूरे भारत में उनकी संकल्प शक्ति के कारण लागू हो पायी।


        इस कार्यक्रम में

  समस्त कांग्रेस जन, कार्यकर्ता गण , एवम अन्य ग्रामीण जन के द्वारा संपन्न हुआ।