अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाॅक में सरपंच संघ धरने पर बैठे हुए हैं । संघ ने मुख्यमंत्री से पंचों के वेतन में वृद्धि ,सरपंचों को पेंशन के साथ ही 50 लाख तक के सभी कामों की कार्य एजेंसी पंचायतों को बनाने की मांग की है।
सरकारी कर्मचारियों के बाद अब सरपंच संघ ने भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 13 सुत्रीय मांगो को लेकर जशपुर जिले के फरसाबहार में उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ की मांग है,कि सरकार पंचों के वेतन में वृद्धि करें ,सरपंचो को पेंशन दिया। इसके साथ ही 50 लाख रुपए तक के कार्यों की निर्माण एजेंसी पंचा
यतों को बनाया जाए। इसके अलावा और भी कई मांगे शामिल है। सरपंच संघ फरसाबहार ब्लाॅक अध्यक्ष श्री उत्तम सिंह सिदार ने कहा कि सरकार द्वारा राशि जारी नहीं किए जाने की वजह आज सरपंचों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। पंचायतों के पास मूलभूत काम कराने के लिए भी पैसे का अभाव है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया गया है, परंतु 2020 के बाद आज 2 साल से पैसा आना बंद हो गया है। वर्तमान में 2 हजार रुपए सरकार मानदेय दे रही है, उसे बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया जाना चाहिए। इसी तरह सरपंचों को पेंशन 10 हजार रुपए मिलना चाहिए। सरपंच निधि हर साल 10 लाख रुपए जारी किया जाए। मनरेगा कार्य का भुगतान हर 3 महीने में होना चाहिए।
सरपंच संघ ने कहा है कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में हमारे द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।














