स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में स्टूडेंट्स एवं शिक्षकों ने किया पौधरोपण।
आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान के तहत गुरुवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में विद्यालय परिसर एवं मार्ग के किनारे स्टूडेंट्स ने पौधरोपण किया
, एस. पी.यादव ने पौधों के रोपण के पूर्व स्टूडेंट्स को पौधरोपण की उपयोगिता ,जल सरंक्षण की महता से अवगत कराया । पौधरोपण अभियान को लेकर स्टूडेंट्स में खासा उत्साह देखने को मिला ,स्टूडेंट्स ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा का शपथ भी लिया ।इस अभियान में विद्यालय के प्राचार्य अगुस्टिना तिग्गा ,शिक्षक शिव कुमार चौहान ,अनूप कुमार पांडेय सहित स्कूली छात्र शामिल हुए ।














