एक तो इंद्रदेव नाराज , ऊपर से अधिकारियों की लापरवाही पीड़ित किसान स्वयं कर रहे नहर की मरम्मत ।
नहर की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण खेतों में नही पहुंच रहा है पानी।
फरसाबहार तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोनपारा के कोकिया नाला व्यापवर्तन में बने नहर से किसानों की जमीन सिंचित करने के लिए बनी हुई है । नहर जल संसाधन विभाग के द्वारा समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण कई जगहों पर नहर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नहर टूटने के कारण किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे किसानों के द्वारा बोया हुआ धान की फसल नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है।
यह नहर कोनपारा , दल टोली , तुमला तक जाती है लगभग 5 किलोमीटर तक इस नहर का पानी पहुंचती है लेकिन इस खरीफ की सीजन में पानी बिलकुल भी नही पहुंच पा रहा है । कोनपारा निवासी श्री रमाशंकर पटेल , पदमन पटेल , पुरुषोत्तम यादव , गोपाल राम यादव ने बताया कि गर्मी के दिनों में अगर नहर की समय पर रखरखाव एवं मरम्मत की जाती तो बरसात के दिनों में नहर से आने वाला पानी किसानों के खेतों में अच्छा से पहुंच जाता , लेकिन इसमें अधिकारियों की लापरवाही से हमारी खेती क्षतिग्रस्त हो रही है ,वहीं प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है अगर अभी भी की साफ सफाई एवं मरम्मत की जाती है तो कई किसानों के खेतों में नहर का पानी किसानों के खेतों में पहुंचेगा जिससे किसानों की धान की फसल अच्छे से हो जाएगी , हमारी प्रशासन से यह अपील है कि जल्दी से जल्दी नहर का सर्वे कराकर जिन जिन जगहों से नहर का पानी अन्य नालों में व्यर्थ बह रही है, नहर की मरम्मत कराई जाए जिससे कि किसानों की धान की फसल बर्बादी से बच सकें ।














