स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में अभिभावक - शिक्षक समीक्षा बैठक संपन्न।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में मंगलवार को अभिभावकों एवं शिक्षकों की एकदिवसीय समीक्षा बैठक विद्यालय के प्राचार्य अगुस्टिना तिग्गा की अध्यक्षता में आहूत की गई ,बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई ,जिसमें मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति का गठन ,अतिरिक्त पुस्तकों की मांग ,विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था ,शिक्षा गुणवत्ता ,मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता आदि मुख्य बिंदु शामिल थे ,विद्यालय के प्राचार्य ने बेहतर शिक्षा गुणवत्ता के लिए शिक्षकों को समर्पित भाव से कार्य करने के निर्देश दिए एवं साथ ही अभिभावकों को भी विद्यालय की हर गतिविधियों में सहभागिता एवं समन्वय के लिए आग्रह किया।इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षकों ने बेहतर शिक्षा गुणवत्ता के लिए अपने सुझाव दिए ,अभिभावक शिव कुंवर ,नलिनी मिश्रा एवं अन्य ने कहा कि विद्यालय के विकास एवं शिक्षा गुणवत्ता में अपेक्षित वृद्धि के लिए हमें मिलकर त्रिआयामी कार्य करना होगा।
इस बैठक में संस्था के प्रभारी शिक्षक शिव कुमार चौहान सहित विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ सहित अभिभावक उपस्थित रहे।













