जशपुर में इंद्रदेव ऐसे रूठे ,मनाने के लिए महिलाएं कर रही मंदिरों में विशेष प्रार्थना ।
जशपुर जिले में वर्षा की अनियमितता एवं अनिश्चितता लगातार बनी हुई है ,अभी तक औसत वर्षा की बात करें तो प्रदेश में जशपुर ही एकमात्र ऐसा जिला है जहां 68% से कम बारिश हुई है ,बारिश नहीं होने से किसानों के सामने दोहरी मुसीबत आ चुकी है और वे मायूस नजर आ रहे हैं , ऐसे में खेती-बाड़ी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। यदि पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो किसानों को काफी परेशानी होगी। मंगलवार को दुलदुला से महिलाएं इंद्रदेव को मनाने पूजा अर्चना के लिए सिर पर कलश रखकर शिव मंदिर चरईडाँड़ पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव एवं इंद्रदेव से अंचल में बारिश के लिए प्रार्थना की ।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि बारिश नहीं होने से वे फसल नहीं ऊगा पा रहे हैं जो उनके लिए एक मुसीबत बन गई है।
ऐसे में इन महिलाओं की प्रार्थना इंद्रदेव स्वीकार करते हैं या इन्हें फिलहाल वर्षा का इंतजार करना पड़ेगा ,यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।













