Ticker

6/recent/ticker-posts

आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान : *विशेषज्ञ बोले : जलवायु परिवर्तन एवं जल संकट के लिए संसाधनों का अतिदोहन एवं मानवीय गतिविधियां जिम्मेदार कारक।




 प्रेस विज्ञप्ति: जशपुर


आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान : विशेषज्ञ बोले : जलवायु परिवर्तन एवं जल संकट के लिए संसाधनों का अतिदोहन एवं मानवीय गतिविधियां जिम्मेदार कारक।


पर्यावरण मित्र मंडल जशपुर के तत्वावधान में आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन एवं जल संकट के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुधवार को दुर्गा कृषि उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जोकारी एवं गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में कार्यशाला आयोजित की गई ,इस कार्यशाला में 700 स्टूडेंट्स शामिल हुए । कार्यशाला में पर्यावरण विशेषज्ञ एस. पी. यादव ने स्टूडेंट्स एवं स्टॉफ को बताया कि वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन एवं जल संकट के लिए संसाधनों का अतिदोहन एवं मानवीय गतिविधियां प्रमुख कारक हैं।पूरी मानव जाति संसाधनों के अतिदोहन में लगा है ,प्रकृति से मिले संसाधन जल ,ऑक्सीजन हमारे वातावरण में सीमित मात्रा में रह गए हैं ,आने वाले कुछ वर्षों में ये संसाधन समाप्त हो जाएंगे ,उन्होंने जशपुर जिले की स्थिति से स्टूडेंट्स को अवगत कराते हुए बताया कि केंद्रीय जल बोर्ड ने जशपुर को रेड जोन में वर्गीकृत किया है ,यहाँ आने वाले दिनों में जल संकट की समस्या गंभीर हो सकती है ,भूमिगत जल यहाँ 55 फ़ीट से नीचे जा चुका है ,उन्होंने जशपुर जिले के इस वर्ष जुलाई तक कि औसत वर्षा का ज़िक्र करते हुए कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ताजा सर्वे अनुसार जशपुर जिले में सबसे कम बारिश हुआ है,जो अच्छा संकेत नहीं है।



इसलिए हमें जल सरंक्षण की दिशा में कार्य करना है एवं साथ ही वर्षा जल के संग्रहण के साथ अपने परिवेश में 1 -1 पौधे लगाकर प्रकृति की रक्षा करनी है, उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण पड़ने वाले प्रभावों से भी अवगत कराया एवं वर्षा जल संग्रहण के आइडिया दिए,उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को अपने परिवेश में पौधरोपण के लिए पौधे वितरित किए जाएंगे।