Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप द्वारा अंकिरा हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन निर्माण के सम्बन्ध मे कलेक्टर जशपुर को लिखा गया पत्र।

 


जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप द्वारा अंकिरा हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन निर्माण के सम्बन्ध मे कलेक्टर जशपुर को लिखा गया पत्र।


 जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 के जिला पंचायत सदस्य श्री विष्णु प्रसाद कुलदीप  अपने छेत्र भ्रमण के लिए जाने जाते है। वे अक्सर अपने छेत्र के ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनकी समस्या सुनते है और समस्या को दूर करने का प्रयास भी करते है। इस बार जिला पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्र के अंकिरा हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए भवन कि मांग जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कि है जिसमे उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि




शासकीय हायर सेकेण्डरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकिरा विकास खण्ड - फरसाबहार , जिला - जशपुर ( छ.ग. ) में स्थित है उपरोक्त स्कूल में कक्षा 9 वीं से कक्षा 12 वीं तक संचालित है उपरोक्त विद्यालय में विषय गणित संकाय , विज्ञान संकाय , कॉमर्स संकाय , कृषि संकाय व कला संकाय नियमित रूप से संचालित है उपरोक्त विद्यालय में लगभग सभी विषयों का शिक्षकगण विद्या अध्ययन की कार्य किया जाता है उपरोक्त स्कूल अतिरिक्त कक्ष में संचालित है शासकीय योजनाओं के तहत् हायर सेकेण्डरी स्कूल का निर्माण किया जाना न्यायोचित होगा जिससे पढ़ने वाले बच्चों में काफी सुविधा महसुस होगी ।