Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न संसदीय सचिव एवं विधायक यूडी मिंज बोले-




 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न

 संसदीय सचिव एवं विधायक यूडी मिंज बोले-

 शिक्षक मिलकर करें एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण,छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में हो काम।




स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में शुक्रवार को शाला प्रवेश उत्सव आयोजित की गई ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यूडी मिंज शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीपप्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई,इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ सहित स्वागत गीत गाकर गाकर स्वागत किया।



संसदीय सचिव एवं विधायक यूडी मिंज ने संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक अलग आयाम स्थापित किया है ,यह सबके सतत प्रयासों का नतीजा है, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित कर गरीब वर्ग के बच्चों के लिए विशेष शिक्षा देने का प्रयास किया है, उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक मिलकर एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करें ,आपका छात्रों के साथ भावनात्मक जुड़ाव हो ,उत्कृष्ट शिक्षा एवं व्यक्त्तिव विकास की दिशा में कार्य हो ,आत्मानंद विद्यालय की पहचान पूरे प्रदेश में हो ,निजी स्कूलों की तुलना में यहाँ शिक्षा गुणवत्ता उत्कृष्ट हो ,जिससे समाज की आकांक्षाएं पूरी हो,उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विद्यालय परिसर में एक विशाल एवं ओपन ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।




नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश आपट् ने कहा कि कुनकुरी को शिक्षा का हब बनाने में कुनकुरी विधायक का योगदान अतुलनीय है, उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी की स्थापना एवं विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए विधायक यूडी मिंज की सराहना की ।


शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष सेराज खान ने कहा शिक्षक स्टूडेंट्स को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें, उन्होंने नवप्रवेशी छात्रों को शुभकामनाएं दी।


 प्राथमिक ,माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक खण्ड के स्टूडेंट्स द्वारा युगल नृत्य की प्रस्तुति दी ।


मुख्य अतिथियों ने कक्षा पहली,6वीं, एवं 9वीं में नवप्रवेशी छात्रों को तिलक ,पुष्पहार, मिठाई एवं क़िताब देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी



स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य मंगरु साय पैंकरा ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्थापना के संबंध में मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य अगुस्टिना तिग्गा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजना तिर्की जनपद अध्यक्ष ,सेराज खान जनपद उपाध्यक्ष,अजेम टोप्पो नगर पंचायत अध्यक्ष ,जगदीश आपट् नगर पंचायत उपाध्यक्ष, एस इलियास ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष , श्रीमती शमा नगर पंचायत पार्षद, राजकुमारी लकड़ा, सरपंच ,प्रदीप गुप्ता जनपद सदस्य ,इफ्तिकार हसन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ,दुर्गा कंसारी समाजसेवी , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम साव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम एवं हिन्दी माध्यम के शिक्षकों ने योगदान दिया।