Ticker

6/recent/ticker-posts

रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर किया सभी को प्रकृति बचाओ के प्रति जागरूक।

 



रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर किया सभी को प्रकृति बचाओ के प्रति जागरूक।


5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा की अध्यक्ष सुश्री शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में विकास खंड बगीचा में स्थित राजपुरी वॉटरफॉल में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया और सभी को प्रकृति बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया गया व वृक्ष लगाने के इस लाइन के माध्यम से सभी को प्रेरित किया

एक बीज

बिना आवाज के उगता है,

लेकिन एक पेड़

भारी शोर के साथ गिरता है।

विनाश में शोर है,

लेकिन सृजन शान्त है,

यह मौन की शक्ति है।

आजकल के रिश्तें,

पेड़ हमारी जीवनदायिनी है इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है मंडल के सभी सदस्यों ने आपस में मिलकर के साल सागौन ,नीम ,कटहल ,बिही  बहुत से वृक्षों का रोपण किया।

इस कार्य में वन विभाग के अधिकारी रानी दुर्गावती महिला मंडल से मनीषा पैकरा श्वेता रानी यादव प्रेमशिला यादव पूनम यादव होलिका ,काजल और क्रांतिकारी युवा मंडल से आलोक यादव सभी सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ सभी ने अपने अपने नाम से वृक्षारोपण कर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया।

समस्त कार्यक्रम में सभी युवा साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।