स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित, एसडीएम कुनकुरी एवं तहसीलदार ने पौधरोपण में लिया हिस्सा।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)कुनकुरी रवि राही के विशेष निर्देशन में मंगलवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में राजस्व विभाग से तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों ,शिक्षा विभाग से विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस आर साव ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम जी तिर्की ,संस्थान के प्राचार्य एवं शिक्षक ,राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, छात्रावास अधीक्षक,संकुल समन्वयकों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने श्रमदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया ,कुनकुरी एसडीएम रवि राही एवं तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने विद्यालय पहुंचकर पौधे लगाए । उक्ताशय की जानकारी देते हुए एस. पी. यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को देखते हुए पूर्व तैयारियां की जा रही है, इसी क्रम में आज श्रमदान कार्यक्रम रखा गया ।













