Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्थलगांव अभाविप के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों में किया वृक्षारोपण..भेंट किए फलदार और छायादार वृक्ष...

 



पत्थलगांव अभाविप के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों में किया वृक्षारोपण..भेंट किए फलदार और छायादार वृक्ष...


पत्थलगांव/– भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अभियान चलाया गया जिसमें नगर में स्थित शासकीय कार्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, पुलिस थाना, स्वामी विवेकानंद उद्यान जैसे स्थानों में पहुंचकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फलदार वृक्ष भेंट किया तथा संरक्षण करने के लिए कहा। इस दौरान युवाओं ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में अनेक प्रकार फलदार वृक्षों का रोपण कर अभियान की शुरुवात की।



इस अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव द्वारा स्वामी विवेकानंद उद्यान में कई फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया गया तथा लोगों से अधिक से अधिक अपने गांव, मोहल्ले, क्षेत्र क्षेत्र में फलदार व छायादार वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं के चेहरे पे काफी उत्साह देखने को मिल रहा था।



बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर 1.50 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है। इसी निमित पत्थलगांव इकाई द्वारा भारी संख्या में अनेक फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।


जिला संयोजक गुलशन पांडे ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव, घर, मोहल्ले, कस्बे, व अपने आसपास के जगहों पर फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया जाना चाहिए जिससे आज की पीढ़ी शुद्ध वातावरण में रह सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसी तरह नगर में प्रत्येक वर्ष जगह जगह फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण करते रहेंगे।


नगर एस.एफ.डी. प्रमुख कृष्णा यादव ने बताया कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया तथा इसे संरक्षण करने का संकल्प लिया तथा इसी तरह लगातार प्रत्येक वर्ष पर्यावरण के प्रति कार्य करते रहेंगे। और लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक करते रहेंगे।


इस कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक गुलशन पाण्डेय,नगर मंत्री वीरेन्द्र यादव,नगर एस.एफ.डी प्रमुख कृष्णा यादव, सह एसडीडी प्रमुख आदित्य साह, कार्यालय मंत्री आदित्य मिश्रा, जनजाति प्रमुख निलेश सिंह, रुपेश सिदार, भूपेंद्र यादव,आकाश टांडे,अमन सिंह,भास्कर शर्मा,विमल कुमार,रमेश नेताम, शिवांश शर्मा,अभिनव पाण्डेय,अविनाश शर्मा, कृष्णा दर्जी, सुयस पाठक उपस्थित रहे।