Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में स्टूडेंट एवं शिक्षकों ने किया पौधरोपण ।

 



स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में स्टूडेंट एवं शिक्षकों ने किया पौधरोपण ।


  स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में शनिवार को स्टूडेंटस एवं शिक्षकों ने पौधरोपण किया इस मौके पर विद्यालय में छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया एवं साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित किया गया । पौधरोपण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एस. पी. यादव ने बताया कि विद्यालय को आक्सीजोन के रूप में विकसित किया जाएगा एवं साथ ही इकोफ्रेंडली वातावरण निर्मित की जाएगी ,जिसके तहत मानसून के आगमन के साथ ही छायादार एवं सजावटी पौधों का रोपण कराया जाएगा।




पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अगुस्टिना तिग्गा , व्याख्याता सुधीर सिन्हा ,शिव कुमार चौहान, संजय कंसारी,जितेंद्र पाठक ,अनिल सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टूडेंट्स ने भाग लिया।