Ticker

6/recent/ticker-posts

अधिकारीगण पहुचे ग्राम पंचायत तपकरा । मुख्यमंत्री दौरे के ठीक एक दिन पहले किया बस स्टैंड तप करा के सुलभ शौचालय एवं हाईस्कूल सहिंत अन्य जगहों का निरिक्षण। पढ़िए पूरी खबर?

 



जशपुर जिले के ब्लाक फरसाबहार के SDM शबाब खान, जनपद पंचायत CEO धनेश टेंगवार सुबह आज सुबह औचक निरी क्षण पर तपकरा बस स्टैंड पहुचे जहा उन्होंने बस स्टैंड मे स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निरी क्षण किया और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा तपकरा बस स्टैंड मे स्थित गंदगी को तुरंत साफ करने के निर्देश दिये जिसके बाद तपकरा हाईस्कूल के खस्ता हाल के बारे मे ग्रामीणो से जानकारी मिलने पर तत्काल हाईस्कूल निरिक्षण करने पहुचे



 जहा स्कूल के प्राचार्य भटनांगर सर, लालदेव सर, युवा कांग्रेस नेता अमर सोनी, अशोक ताम्रकार मौजूद थे जिसने पूरा स्कूल परिसर निरिक्षण कराया और संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुये समस्या निवारण कि मांग भी कि गई जिस पर SDM तथा CEO फरसाबहार के द्वारा स्टीमेंट बना कर संबंधित अधिकारियों को देने के लिये कहा तथा हाईस्कूल के सामने वाले बंद पडे कक्ष को खुलवाया गया उसे साफ सफाई कराने के बाद इसमें अतिरिक्त कक्ष लगाने को कहा गया, पशु चिकित्सा मे हो रही पानी की सिपेच को तत्काल मरम्मत कराने के लिये निर्देशित किया गया साथ, 




ही में तपकरा हास्पिटल पहुच कर वहा के डॉक्टरों को आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुये एनटी वैमन की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा , इस निरिक्षण के दौरान फरसाबहार SDM सबाब खान जी, जनपद पंचायत CEO टेंगवार जी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार सोनी जी, जिला महासचिव युवा कांग्रेस अशोक ताम्रकार जी उपस्थित थे....