Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय कुनकुरी के स्टूडेंट्स ने लिया श्रमदान कार्यक्रम में हिस्सा।

 



राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय कुनकुरी के स्टूडेंट्स ने लिया श्रमदान कार्यक्रम में हिस्सा।

 विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुरू हुए पर्यावरणविदों की मुहिम आओ भविष्य के लिए जल बचाएं अभियान अनवरत जारी है, इस क्रम में आज कुनकुरी स्थित स्टॉप डेम का पानी पोकलेन मशीन की सहायता से खोला गया ,पानी की निकासी के बाद पूरी तरह से इस डेम में डिस्चार्ज किए गए अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला जाएगा। मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय कुनकुरी के प्रोफेसर डॉ आर पी सिंह धुर्वे ,पर्यावरणविद एस पी यादव स्टूडेंट्स मीरा साहू, अंजली कुजूर ,प्रिया ,सागर कुमार ,रोहित राम ,देवलाल यादव ने स्टॉप डेम पहुंचकर आसपास के परिसर को साफ करने में अपना योगदान दिया विदित हो कुनकुरी स्थित इस जल स्रोत को बचाने की कवायद संसदीय सचिव कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के विशेष निर्देशन एवं पर्यावरणविद् एस पी यादव एवं अरुण शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन भारी संख्या में लोग यहां पहुंच कर श्रमदान कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं ।एस पी यादव ने बताया कि जल्द ही यह डेम अपने मूल रूप में वापस आएगा ,उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस डेम के पानी में अपशिष्ट पदार्थों एवं कचरों को डिस्चार्ज न करें।