Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में बच्चों एवं शिक्षकों ने किया योगाभ्यास।

 


प्रेस विज्ञप्ति : जशपुर


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में बच्चों एवं शिक्षकों ने किया योगाभ्यास।


 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में योग दिवस का आयोजन किया गया ,जिसके तहत बच्चों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगा आसनों में हिस्सा लिया ,योग दिवस के पूर्व सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को योगा की पूर्व तैयारी कराई गई थी ।विदित हो भारतीय आयुष मंत्रालय ने 2022 की थीम मानवता के लिए योग के अंतर्गत योग दिवस का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है जिससे वे शारिरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकें ,इसी आशय को लेकर प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है। विदित हो इस वर्ष की थीम दुनिया भर में फैले कोरोना महामारी के वैश्विक महामारी के असर को देखते हुए रखी गई।कोरोना के कारण लोगों को अवसाद सहित विभिन्न शारिरिक एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा, जो सबसे बड़ी चुनौती थी, इसलिए मानवता के लिए योग का सहारा लिया गया।