Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ ।



 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ ।


स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में शिक्षा सत्र 2022- 23 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है ,जिसके तहत विद्यालय में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक प्रवेश दिया जाएगा । विदित हो छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर हिंदी माध्यम विद्यालय का भी संचालन किया जा रहा है ,जिसमें निर्धारित सीटों की उपलब्धता अनुसार छात्रों को प्रवेश मिलेगा ।



 विद्यालय के प्राचार्य अगुस्टिना तिग्गा ने बताया कि

प्रवेश के लिए इक्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी विद्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।