जशपुर जिले की सदभावना बिगाड़ने और अशांत करने वाले आसामजिक तत्वों क़े विरुद्ध हो कारवाई:-संसदीय सचिव
गौ मांस बेचने के मामले में संसदीय सचिव यू डी मिंज ने दी प्रतिक्रिया
जशपुर नगर:- जशपुर में गौ मांस बेचने के मामले में संसदीय सचिव यू डी मिंज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जशपुर जैसी शांत जगह में जहर घोलने का काम कुछ असामाजिक तत्व कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए. जशपुर में गौ मांस खुलेआम बेचने की घटना की कड़ी निंदा करता हूँ उन्होंने कहा कि जिले भर गौ मांस बेचने वालों पर सख़्ती की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग रूटीन चेकिंग करें और इसका खरीद बिक्री करने वालों क़े विरुद्ध करवाई की जाय. इस प्रकार का अनैतिक कार्य करने वाले आसामजिक लोगों को चिन्हित किये जाने को कहा है. उन्होंने कहा कि जशपुर में सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल हमेशा देखने को मिली है यह हमारा पूर्वजो का बनाया हुआ संस्कार है जिसे बाहर से आये हुए लोग समझ नहीं पाते और भाईचारा बिगाड़ने का काम करते है ऐसे लोगों से सावधान रहना है और ऐसे लोगों की हरकतों पर ध्यान रखना है जिससे की आपस का प्रेम भाव पूर्व की तरह बना रहे.
उन्होंने कहा की जो भी व्यक्ति जिले में हमारे सदभावना और भाईचारा को बिगाड़ने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कारवाई होनी चाहिए.उन्होंने कहा कि गौ मांस बेचने या तस्करी करने वाले आरोपियों के ऊपर तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए













