Ticker

6/recent/ticker-posts

हास्य एवं हैंड क्लेप योगा में शामिल हुए 650 से अधिक स्टूडेंट्स एवं शिक्षक

 




हास्य एवं हैंड क्लेप  योगा में शामिल हुए 650 से अधिक स्टूडेंट्स एवं शिक्षक


जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के विशेष निर्देशन में बुधवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में हास्य एवं   हैंड क्लेपिंग  योगा आयोजित की गई ,जिसके तहत स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों ने इस योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इस योगाभ्यास में 650 से अधिक स्टूडेंट्स एवं शिक्षक शामिल हुए।


उक्ताशय की जानकारी देते हुए एस पी यादव ने बताया कि 

हास्य योग योग की एक लोकप्रिय वर्जन है ,जिसमें जोर जोर से हँसा जाता है ,यह  अवसाद एवं चिंता को कम करने में मदद करता है एवं दिन भर के लिए फ्रेशनेस भी मिलती है ।हास्य योग न केवल शारिरिक सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह हेल्थ वेलनेस पर सकारात्मक प्रभाव डालता है ,इसलिए हास्य योग महत्वपूर्ण है। साथ ही हैंड क्लेप योगा से शारिरिक  एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है एवं यह  रक्त परिसंचरण को भी नियंत्रित करता है ।