Ticker

6/recent/ticker-posts

त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 की नाम निर्देशित पत्रों की हुई समीछा। जनपद पंचायत फरसाबाहर के इन पंचायतों मे होना हैं चुनाव। जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

 



त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 की नाम निर्देशित पत्रों की हुई समीछा। जनपद पंचायत फरसाबाहर के इन पंचायतों मे होना हैं चुनाव। 

जनपद  पंचायत फरसाबहार , जिला जशपुर ( छत्तीसगढ़ ) कमांक : Q. / रि ० ऑ 0 / 2022 : 


➡️जशपुर , दिनांक 10 जून  

2022 //


 प्रेस विज्ञप्ति // 


पंचायत उप निर्वाचन , 2022 हेतु समय अनुसूची निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जा चुका है , जिसके अनुसार आज दिनांक 10 जून , 2022 को त्रि - स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु प्राप्त नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 10-30 बजे से प्रारंभ की गई थी । ग्राम पंचायत , तपकरा , विकास खण्ड फरसाबहर हेतु प्राप्त नामांकन के संवीक्षा के दौरान जशपुर जिले के नियुक्त प्रेक्षक श्री एच.एल. गायकवाड़ उपस्थित रहे । जांच के दौरान ग्राम पंचायत , तपकरा के सरपंच पद हेत 03 नामांकन पत्र कमशः



 ⏩01. अनिता किसपोटटा पति शमशेर खातुन , 

⏩02. सविता जायसवाल पति विमल जायसवाल 

⏩03. सुशीला चौधरी पति महाबीर चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है । तीनों नामांकन पत्रों की संवीक्षा 

की जांच प्रेक्षक महोदय द्वारा की गई । जांच के दौरान नामांकन पत्र के सभी कॉलम पूर्ण रूप से भरा होना पाया गया , शपथ पत्र सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित होना पाया गया । तीनों नामांकन पत्र पूर्ण रूप से वैध होने के कारण स्वीकार किये गये हैं । 02 / फरसाबहार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत केरसई के वार्ड क्रमांक 09 एवं 20 ,ग्राम पंचायत जोरण्डाझरिया के वार्ड क्रमांक 10 हेतु एक - एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किये गये हैं , जो पूर्णतः संवीक्षा उपरांत पाये जाने से स्वीकार किया गया है । विधिर 03 / ग्राम पंचायत , तपकरा के सरपंच पद हेतु निर्धारित मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक शाला , तपकरा का निरीक्षण भी प्रेक्षक महोदय द्वारा किया गया ।




 सरपंच पद हेतु 05 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं । मतदान केन्द्रों में महिला एवं पुरूष हेतु शौचालय की सुलभ व्यवस्था की गई है । विकलांगों के लिए अलग से शौचालय केन्द्र बनाये गये हैं । मतदान केन्द्रों में मतदान केन्द्र का क्रमांक एवं नाम उल्लेखित नहीं होने के कारण प्रेक्षक द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर / सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को मतदान केन्द्रों में मतदान केन्द्र का नाम एवं केन्द्र क्रमांक की प्रविष्टि कराये जाने हेतु समझाईश दी गई । पेय जल की उचित व्यवस्था होना पाया गया ।