Ticker

6/recent/ticker-posts

जिंदगी में शॉर्टकट का कोई विकल्प नहीं होता, लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने रास्ते बदलें ,मंजिल नहीं- एस पी यादव।




 प्रेस विज्ञप्ति: जशपुर 

जिंदगी में शॉर्टकट का कोई विकल्प नहीं होता, लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने रास्ते बदलें ,मंजिल नहीं- एस पी यादव।





 जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद के निर्देशन एवं यशस्वी जशपुर के नोडल ऑफिसर विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों में कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें जिला स्तरीय एक्सपर्ट्स की टीम स्टूडेंट्स को कॅरियर मार्गदर्शन दे रहे हैं । बुधवार को कॅरियर गाइडेंस वर्कशॉप बगीचा ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आडिटोरियम में आयोजित की गई ।ब्लॉक स्तर पर हुए इस वर्कशॉप में विभिन्न शासकीय एवं निजी स्कूलों के 270 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए ।कार्यशाला में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए जिला जशपुर से एक्सपर्ट् एसपी यादव ने कहा कि आपको अपने



लक्ष्य तक पहुँचने के लिए मार्ग में कई विपरीतताओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने रास्ते बदलें ,मंजिल नहीं 

 सिर्फ सपने देखने से वो पूरे नहीं होंगे ,रात के सपने काल्पनिक ,सपने दिन में देखें, वास्तविक प्रतिबिंब उभर आएगा। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जुनून से आप सफलता की नई कहानी लिख सकते हैं । उन्होंने सफल वैज्ञानिकों ,लेखकों ,आर्टिस्ट के महान कार्यों एवं उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने 10 हजार बार असफल होकर भी एक दिन सफल एक्सपेरिमेंट कर बल्ब का आविष्कार किया ,वो महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन थे ,जिन्होंने हर असफलता को चुनौती में बदल दिया। हेलेन केलर जिनके पास आंखे तो थी लेकिन कोई विजन नहीं था , न बोल सकती थी और न ही सुन सकती थी लेकिन उन्होंने स्टोरी ऑफ माई लाइफ़ उपन्यास लिखकर लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई, उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि सफलता आपके सतत प्रयासों का नतीजा है ,रेस जीतने के लिए आत्मविश्वास जरूरी है।



 इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को माइक्रो एवं मैक्रो स्ट्डी के आइडिया भी शेयर किए एवं अपने तैयारियों का स्तर जांचने के लिए परीक्षा पूर्व मॉक टेस्ट करने को कहा ,स्टूडेंट्स को सिविल सेवा परीक्षा, राज्य सेवा परीक्षा ,चिकित्सा, विज्ञान ,इंजीनियरिंग ,अंतरिक्ष अनुसंधान , रक्षा सेवा रेलवे,संगीत, पत्रकारिता, एसएससी, विधिक सेवा, कृषि विज्ञान ,शिक्षा ,आर्ट ,वाणिज्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर के विकल्पों की जानकारी विस्तार से दी।


स्टूडेंट्स ने उनसे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर अंतरिक्ष वैज्ञानिक ,सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आर्मी डॉक्टर ,चार्टड अकाउंटेंट ,शिक्षक ,प्राध्यापक मेडिकल सर्जन बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे ,जिसका उन्होंने लाइव जबाब दिया।

कार्यशाला में स्टूडेंट्स को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कु किरण बंसल ने चिकित्सा के क्षेत्र में कॅरियर के विकल्पों की जानकारी साझा की ,नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के क्षेत्र में स्टूडेंट्स के पूछे गए सवाल के जबाब में उन्होंने स्टूडेंट्स के सवालों की समीक्षा की ।