Ticker

6/recent/ticker-posts

सृजन समर कैम्प में बच्चे तराश रहे अपनी प्रतिभा, विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षक दे रहे ट्रेनिंग ।

 



सृजन समर कैम्प में बच्चे तराश रहे अपनी प्रतिभा, विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षक दे रहे ट्रेनिंग ।


जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खण्डों के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सृजन समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, विदित हो 16मई से 30 मई तक चलने वाले समर कैम्प में स्टूडेंट्स को कैलीग्राफी, कम्प्यूटर, रंगोली, नृत्य, संगीत, वादन एवं गायन,मृदा शिल्प,एरोबिक्स, पेंटिंग्स एवं चित्रकला आदि गतिविधियों की ट्रेनिंग प्रशिक्षक स्टूडेंट्स को दे रहे हैं ।



बुधवार को जिला स्तरीय विशेषज्ञों की टीम ने बगीचा विकास खंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बगीचा में स्टूडेंट्स की गतिविधियों का अवलोकन किया ,एस पी यादव ने बताया कि सृजन समर कैम्प स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व विकास एवं उनके कला कौशलों को निखारने का एक अच्छा अवसर है ,उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को विशेष सेशन के तहत उनकी टीम के द्वारा जल सरंक्षण के इनोवेटिव आइडिया शेयर किए जा रहे हैं।