Ticker

6/recent/ticker-posts

सृजन समर कैम्प में विशेषज्ञों ने स्टूडेंट्स को दिए जल सरंक्षण के आइडिया, कहा भविष्य के लिए बचाएं जल।

 



सृजन समर कैम्प में विशेषज्ञों ने स्टूडेंट्स को दिए जल सरंक्षण के आइडिया, कहा भविष्य के लिए बचाएं जल।


जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद के निर्देशन में जिले में संचालित 08 विकास खण्डों के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सृजन समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, 



विदित हो 16मई से 30 मई तक चलने वाले समर कैम्प में स्टूडेंट्स को कैलीग्राफी, कम्प्यूटर, रंगोली, नृत्य, संगीत, वादन एवं गायन,मृदा शिल्प,एरोबिक्स, पेंटिंग्स एवं चित्रकला आदि गतिविधियों की ट्रेनिंग प्रशिक्षक स्टूडेंट्स को दे रहे हैं ।गुरुवार को जिला स्तरीय विशेषज्ञों की टीम ने पत्थलगांव ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्टूडेंट्स की प्रायोगिक गतिविधियों का अवलोकन किया ।विशेषज्ञ एस पी यादव ने बताया कि सृजन समर कैम्प स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व विकास एवं उनके कला कौशलों को निखारने का एक अच्छा अवसर है ,इस अवसर पर उन्होंने स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए जल सरंक्षण के आइडिया शेयर किए एवं जल सरंक्षण से जुड़े इनोवेटिव मॉडल तैयार कर लाईव प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।