Ticker

6/recent/ticker-posts

समाज क़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना हैं :-यू डी मिंज। संसदीय सचिव यू डी मिंज ने खरीबाहर मे किया चिक -चिकवा सामाजिक भवन का लोकार्पण।

 



समाज क़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना हैं :-यू डी मिंज।


संसदीय सचिव यू डी मिंज ने खरीबाहर मे किया चिक -चिकवा सामाजिक भवन का लोकार्पण।



जशपुर :-फरसाबाहर में सीमावर्ती ग्राम पंचायत खरीबाहर मे चिक - चिकवा सामाजिक भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया.


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान का एकमात्र माध्यम शिक्षा है मेरा आग्रह है क़ि सभी बच्चों को शिक्षा दिलाएं. समाज क़े लोग शराब से दूर रहे इससे सामाजिक विकास होगा समाज में एक क्रांति आएगी उन्होंने कहा क़ि 

चिक - चिकवा समाज क़े लोग जंगल की सुरक्षा में भी आगे रहें.

मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि समाज क़े लोग शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले और लोगों को दिलाएं हमारी सरकार प्राथमिकता में गाँव गरीब और किसान क़े लिए काम कर रही हैं. विकास का एक खाका खींचा हुआ हैं उस रास्ते पर चलकर समाज क़े अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही हैं. उन्होंने कहा कि खारीबाहर मे चिक चिकवा समाज का सामजिक भवन का निर्माण आपकी माँग पर स्वीकृत कराया गया है।इस सामजिक भवन का निर्माण ईब नहीं के किनारे कराया गया है।चिक चिकवा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने भी सम्बोधित किया और कहा संसदीय सचिव यू डी मिंज क़े द्वारा समाज को सामजिक भवन कि सौगात मिल सकी है। इस जगह का सौन्दरीयकरण कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा जिससे भविष्य मे ना केवल समाज के लोग बल्कि अन्य समाज के लोंगो को भी अनेक प्रकार के सामजिक कार्यों के लिए इस जगह का लाभ मिल सके।



 इस अवसर विशिष्ट अतिथि विष्णु प्रसाद कुलदीप,श्रीमती जगरीना करकेट्टा जनपद सदस्य, रूपा बाई सरपंच खरीबाहर, अयोध्या चौहान अध्यक्ष चिक चिकवा समाज, महेंद्र राम चौहान कार्यकारी अध्यक्ष चिक चिकवा समाज के साथ समाज के कई गणमान्य व्यक्ति बलराम चौहान, जयपाल चौहान, बसंत बुनकर -सरक्षक चिक चिकवा समाज, समरजीत चौहान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, शिवशंकर चौहान,उदित चौहान, दिलेश्वर चौहान, कँवल चौहान, श्रीमती पुष्पांजलि चौहान -प्रदेश उपाध्यक्ष चिक चिकवा समाज हेमंत वेदी प्रदेश महासचिव,सोनसाय चौहान प्रदेश सचिव, राजीव चौहान प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्याम बिहारी चौहान प्रदेश मिडिया प्रभारी,मनोज चौहान प्रदेश विधिक सलाहकार,राजकुमार चौहान प्रदेश प्रवक्ता,श्रीमती कमला चौहान, श्री मती भोजपति चौहान, सरिता चौहान, श्री मती संतोषी चौहान, श्री मती लक्ष्मी चौहान ,श्री मती तरीका बुनकर -प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 



अभिनाथ चौहान , रामचंद्र चौहान, अनूप कुमार चौहान, अनुपशंकर चौहान, राजेंद्र बड़ाइक, जितेंद्र बड़ाइक, दिरजन राम चौहान, सरजू चौहान ,यदुनाथ चौहान, सुभाष कुलदीप , विक्रम कागा,शोभित राम चौहान, गोपी चौहान, वीर कुमार चौहान,रमेश चौहान, शोभनाथ चौहान, विश केशन चौहान, हरीश चंद्र चौहान, बालमुकुंद चौहान, गोविंद राम चौहान, रामदयाल राम चौहान, हरी कुमार चौहान, मुकेश कुमार चौहान उपस्थित रहे ।