कोतेबिरा ईब रिवर जलप्रपात की खूबसूरती पर्यटकों को कर रही आकर्षित ,दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में पहुँच रहे पर्यटक।
कोतेबिरा ईब रिवर जलप्रपात की खूबसूरती इन दिनों पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, मानसून के आगमन के पूर्व ही जलप्रपात में निखार आ गया है, रुक रुक कर हो रही बारिश एवं आस पास प्राकृतिक वनस्पतियों से आच्छादित वातावरण जलप्रपात की सुंदरता को और भी बढ़ा रहे हैं ,जिला मुख्यालय से 82 किमी दूर स्थित यह जलप्रपात जशपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है ,छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर स्थित होने के कारण यहां प्रतिदिन सीमावर्ती राज्यों झारखंड, बिहार, ओड़िशा राज्यों से पर्यटक पहुँच रहे हैं। सोमवार को नेशनल इनोवेशन फोरम की टीम ने कोतेबिरा ईब रिवर जलप्रपात का अवलोकन किया , पर्यावरणविद एस पी यादव ने बताया कि यह क्षेत्र जैव विविधता से परिपूर्ण है ।यहां के पत्थरों में शैलचित्रों के जीवंत दृश्य विद्यमान है, यहां स्थित सृजन स्थल कपाट द्वार आस्था केंद्र में प्रतिवर्ष हजारों लोग पहुंचते हैं ,यदि यहाँ रोपवे एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाए तो हर सीजन में यहां श्रद्धालुओं एवं सैलानियों का आवागमन सुगम हो जाएगा।













