Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली(दुलदुला)में मुंबई के संगीतकारों ने दिए स्टूडेंट्स को संगीत सीखने के टिप्स एवं आइडिया।

 



प्रेस विज्ञप्ति: जशपुर 


स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली(दुलदुला)में मुंबई के संगीतकारों ने दिए स्टूडेंट्स को संगीत सीखने के टिप्स एवं आइडिया।


 जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष पहल पर जिले में 

समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें बच्चे विभिन्न विधाओं में प्रायोगिक तौर पर पारंगत हो रहे हैं, इस क्रम में शनिवार को विकासखंड दुलदुला के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली में संगीत की विशेष सेशन आयोजित की गई जिसमें मुंबई से आए संगीतकार अली खान रोमानी एवं उनकी टीम के ओमी अमनदीप ,दीपक पन्ना खैरागढ़ ,हेतराम पटेल जशपुर, एवं साथ ही प्रशिक्षकों जितेंद्र सिंह, हरिशंकर भगत, विभावती ने वाद्ययंत्रों के साथ संगीत *तेरी उंगली पकड़ के चला मां ओ मेरी माँ* की मधुर प्रस्तुति दी 



 एवं साथ ही जशपुर की क्षेत्रीय भाषाओं एवं लोककलाओं पर आधारित लोकसंगीत को इस सेशन में विशेष प्राथमिकता दी गई। इस दौरान स्टूडेंट् वंशिका जशपुर ने पहला नशा गाना अली रोमानी के साथ गाया ,स्टूडेंट अंकिता मरावी ने मिले हो तुम हमको बड़ी नसीबो से सुर एवं ताल के साथ गाया।,कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान ओमी अमनदीप ने भी संगीत की प्रस्तुति दी एवं वाद्ययंत्रों की सरंचना एवं उनके प्रकारों की जानकारी दी ।कार्यक्रम के दौरान जशपुर से विशेषज्ञ एस पी यादव ने कहा हर स्टूडेंट्स में एक प्रतिभा होती है ,उसे सही समय पर तराशने की आवश्यकता है, उन्होंने स्टूडेंट्स को संगीत के क्षेत्र में बेहतर प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया।



उन्होंने बताया जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की मंशा के अनुरूप जिले की प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें हर संभव सुविधाएं एवं मंच दिया जाना एवं साथ ही लोककला संस्कृति एवं पारंपरिक एवं स्थानीय संगीत को विशेष प्राथमिकता दिया जाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

। उक्त आयोजन में बीइओ दुलदुला मार्टिन खलखो ,प्राचार्य डेनियल लकड़ा,विद्याधर सिंह सहित संगीत शिक्षक लोकेश षड़ंगी ,अशोक सिंह ,एवं विभिन्न स्कूलों से आये प्रशिक्षक उपस्थित रहे।