रानी दुर्गावती महिला मंडल के नेतृत्व में बाल कार्यशाला का आयोजन।
आज दिनांक 25 मई 2022 विकासखंड बगीचा में बाल अधिकार से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई जिसके अंतर्गत सभी को बाल अधिकार की जानकारी देते हुए उन को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम मे रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा की अध्यक्ष और समस्त सदस्यों ने भागीदारी करते हुए अपने विचारों को सबके समक्ष साझा किया।
बाल अधिकार अर्थात बच्चों के अधिकार से संबंधित जागरूकता लाने के लिए सभी सदस्यों को प्रशिक्षण के साथ-साथ उनको समझाया गया कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अधिकार है इसके लिए हमें जन जन एवं सभी वर्गों तक जाकर के जागरूकता फैलाना होगा जिससे सभी लोग अपने अधिकारों के प्रति समझ सके और उनके अधिकारों का संरक्षण किया जा सकें।
समस्त कार्यक्रम के दौरान रानी दुर्गावती महिला मंडल अध्यक्ष सुश्री शालिनी गुप्ता के नेतृत्व व सभी शामिल सदस्य प्रेमशिला यादव मनीषा पैकरा आलोक यादव श्वेता रानी यादव काजल यादव सभी के सहयोग से संपन्न हो सका।













