Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद के निर्देशन एवं यशस्वी जशपुर के नोडल ऑफिसर विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों में कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें जिला स्तरीय एक्सपर्ट्स की टीम स्टूडेंट्स को कॅरियर मार्गदर्शन दे रहे हैं ।




 प्रेस विज्ञप्ति: जशपुर 


गेंद छीनकर गोल पोस्ट की तरफ आगे बढ़ें, लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्राथमिकता तय करें।


 जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद के निर्देशन एवं यशस्वी जशपुर के नोडल ऑफिसर विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों में कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें जिला स्तरीय एक्सपर्ट्स की टीम स्टूडेंट्स को कॅरियर मार्गदर्शन दे रहे हैं । सोमवार को कॅरियर गाइडेंस वर्कशॉप फरसाबहार विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित की गई ।ब्लॉक स्तर पर हुए इस वर्कशॉप में विभिन्न शासकीय एवं निजी स्कूलों के 250 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए ।कार्यशाला में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए जिला जशपुर से एक्सपर्ट् एसपी यादव ने कहा कि आप जिज्ञासु एवं कल्पनाशील बनें , सफलता का कोई पैमाना नहीं होता। दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जुनून अप्रत्याशित सफलता दिला सकती है। 



विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य का निर्धारण स्वयं करें एवं लक्ष्य के प्रति गंभीर बने, साथ ही लक्ष्य से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना चाहिए।गेंद छीनकर गोल पोस्ट की तरफ आगे बढ़ें, उन्होंने कहा केवल विचारों से सफलता नहीं मिलती विचारों का मूल्य तभी संभव है जब उन पर पूरी तरह अमल किया जाए ।हर असफलता का गहराई से विश्लेषण करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को माइक्रो एवं मैक्रो स्ट्डी के आइडिया शेयर किए एवं स्टूडेंट्स को सिविल सेवा परीक्षा, राज्य सेवा परीक्षा ,चिकित्सा, विज्ञान ,इंजीनियरिंग ,अंतरिक्ष अनुसंधान , रक्षा सेवा रेलवे,संगीत, पत्रकारिता, एसएससी, विधिक सेवा, पैरामेडिकल, स्पोर्ट्स ,कृषि विज्ञान ,शिक्षा ,आर्ट ,वाणिज्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर के विकल्पों की जानकारी विस्तार से दी।इस दौरान उनसे स्टूडेंट्स सृष्टि यादव, किरण ,सिद्दू ,अंशु पैंकरा,सुनीता ,दीप्ति, सौम्या, संगीता ,गीतांजलि ,घनश्याम ,श्रद्धा भगत,गुनगुन एवं अन्य ने आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर ,वैज्ञानिक ,सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आर्मी डॉक्टर ,चार्टड अकाउंटेंट ,शिक्षक ,प्राध्यापक ,आर्थोपेडिक डॉक्टर बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे ,जिसका उन्होंने लाइव जबाब दिया।

प्रोफेसर डॉ दीनानाथ ने स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आइडिया दिए , कहा कि अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको मेहनत करना होगा । स्टूडेंट्स के पूछे गए सवालों का जबाब दिया ,समय प्रबंधन, एकाग्रता, विषय वस्तुओं के सूक्ष्म विश्लेषण पर फोकस करने को कहा।