प्रेस विज्ञप्ति: जशपुर
मनोरा ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आडिटोरियम में खण्ड स्तरीय कॅरियर गाइडेंस वर्कशॉप आयोजित
पढ़ाई जारी रखें, जब आप एक सफल मुकाम हासिल कर लेंगे तो लोगों के लिए उदाहरण बन जाएंगे : एस पी यादव
जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे. के प्रसाद के विशेष निर्देशन एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यशश्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत सृजन समर कैम्प में विशेष सेशन के तहत ऑफलाइन कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की जा रही है ,गुरुवार को मनोरा विकास खण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आडिटोरियम में कॅरियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित की गई।इस कार्यशाला में 250 से अधिक स्कूली छात्र शामिल हुए।
कार्यशाला में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए तहसीलदार सहोदर पैंकरा ने कहा कि स्टूडेंट्स विषयों एवं कॅरियर का चयन अपनी रूचि के अनुसार करें तभी बेहतर सफलता हासिल होगी ,उन्होंने स्टूडेंट्स को जीवन में व्यवहारिक एवं प्रायोगिक ज्ञान अर्जित करने के लिए मोटिवेट किया एवं लॉ एन्ड मैनेजमेंट कोर्स ,विजुअल आर्ट्स ,सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर के विकल्पों की जानकारी साझा की ।
कार्यशाला में स्टूडेंट्स को लाइव संबोधित करते हुए जिला जशपुर से विशेषज्ञ एस पी यादव ने कहा कि परीक्षाएं एवं स्पर्धाएं जिंदगी के अहम हिस्से हैं ,स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे नियमित अपनी अध्ययन पद्धति के अनुसार परीक्षाओं की तैयारी करें ,परीक्षा पूर्व विषय वस्तुओं का गहन विश्लेषण करें एवं मॉक टेस्ट से अपने तैयारियों का स्तर स्वयं जाँच करें ,प्रतियोगी परीक्षाओं में स्पर्धा काफी अहम होता है ।खासकर स्टूडेंट्स की पूर्व तैयारी अच्छी हो तो परीक्षा के दौरान प्रदर्शन भी बेहतर होगा
स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई जारी रखें ,जब आप एक सफल मुकाम हासिल करेंगे तो लोगों के लिए उदाहरण बन जाएंगे।
।इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को अंतरिक्ष विज्ञान, चिकित्सा ,नर्सिंग ,बैकिंग ,शिक्षा ,रक्षा एवं अनुसंधान ,विधिक सेवा ,भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा,राज्य सेवा परीक्षा ,सहायक प्राध्यापक ,इंजीनियरिंग ,जर्नलिज्म वाणिज्य ,नीट /जेईई परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टूडेंट्स को इन परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी विस्तार से साझा की एवं स्टूडेंट्स के जिज्ञासा आधारित पूछे गए सवालों का भी विश्लेषण किया एवं स्टूडेंट्स को स्ट्रेस एवं डिप्रेशन से दूर रहने को कहा ,स्टूडेंट्स सादिया अंजुम रितिका ,शीतल ने बताया कि इस कार्यशाला से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर के विकल्पों की जानकारी हमें विशेषज्ञों से मिली जो कॅरियर चयन में उपयोगी साबित होगी।














