प्रेस विज्ञप्ति: जशपुर
जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग जशपुर के तत्वावधान में ऑफलाइन करियर गाइडेंस वर्कशॉप आयोजित
जशपुर से हुई शुरुआत, जिले के 8 विकास खंडो में विशेषज्ञ देंगे स्टूडेंट्स को कॅरियर मार्गदर्शन।
जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे. के प्रसाद के विशेष निर्देशन एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यशश्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत सृजन समर कैम्प में विशेष सेशन के तहत ऑफलाइन कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की जा रही है ,बुधवार को जशपुर विकास खण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में कॅरियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित की गई।इस कार्यशाला में 250 से अधिक स्कूली छात्र शामिल हुए।
छात्रों को संबोधित करते हुए जिला स्तरीय टीम के विशेषज्ञ एस पी यादव ने कहा कि हर किसी का सपना होता है कि वे जिंदगी की रेस में आगे निकल जाएं लेकिन बगैर दृढ़संकल्प एवं परिश्रम के यह संभव नहीं होता है ,उन्होंने कहा कि बेहतर सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी है ,सफलता असफलता की परवाह किए बिना हर चुनौती का सामना करें ।स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन पर फोकस करें तो हर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं ,दैनिक अध्ययन रणनीति ,अध्ययन पद्धति ,समय प्रबंधन परीक्षा में उत्कृष्ट अंक दिला सकता है , अध्ययन पद्धति ऐसी को जिसमें तैयारी के प्रत्येक आयाम को स्थान मिले
उन्होंने चिकित्सा ,इंजीनियरिंग ,अंतरिक्ष विज्ञान ,सिविल एवं राज्य सेवा की परीक्षाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के करियर के विकल्पों की जानकारी साझा की एवं इंटरनेट, समाचार पत्र ,करेंट अफेयर्स सहित सभी जानकारी नियमित अपडेट करने के लिए स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया एवं स्टूडेंट्स के पूछे गए सवालों की समीक्षा की एवं मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक दबाब से दूर रहने के निर्देश दिए। कार्यशाला से स्टूडेंट्स काफी उत्साहित दिखे स्टूडेंट्स सौम्या यादव, वंशिका ,प्रकृति भगत, तनिष्क सागर एवं अन्य स्टूडेंट्स ने इस आयोजन को उनके कॅरियर के चयन के लिए बेहद उपयोगी बताया एवं भविष्य में भी इस तरह के आयोजन की बात कही। इस दौरान स्टूडेंट्स से लिखित फीडबैक भी लिए गए।
प्रशिक्षक टी गोसाई ने स्टूडेंट्स को बताया कि वे इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई में करें ,आजकल अधिकतर स्टूडेंट्स मोबाइल फोबिया के शिकार हो रहे हैं ,जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है ,उन्होंने स्टूडेंट्स को बेहतर अध्ययन के आइडिया शेयर किए।
डॉक्टर दीनानाथ ने स्टूडेंट्स को एसएससी, बैकिंग, रक्षा एवं अनुसंधान ,विधिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर की विस्तृत जानकारी साझा की ।कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीईओ जशपुर एम जेड सिद्दिकी , प्राचार्य उत्कृष्ट हिंदी माध्यम , एवं प्रभारी शिक्षकों का योगदान रहा।














